नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने ऐतिहासिक नागा शांति समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को बधाई दी है।
शाह ने कहा, “नागा समस्या का समाधान राजग सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि है। यह मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने की दिशा में मील का एक पत्थर है।”
शाह ने कहा कि इस समझौते से पूर्वोत्तर की सुरक्षा-व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे बाहरी शक्तियों की उन साजिशों पर भी लगाम लगेगा, जो सीमा पार की अवैध हरकतों के जरिए क्षेत्रीय भावनाएं भड़काती हैं।
dharmpath.com dharmpath