माले/नई दिल्ली , 4 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपनी मालदीव यात्रा पूरी कर लौट आए। उनकी यात्रा भारत की अपने पड़ोसियों से संबंध और बेहतर बनाने की कोशिशों का हिस्सा थी।
माले/नई दिल्ली , 4 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपनी मालदीव यात्रा पूरी कर लौट आए। उनकी यात्रा भारत की अपने पड़ोसियों से संबंध और बेहतर बनाने की कोशिशों का हिस्सा थी।
जयशंकर ने मालदीव के उप राष्ट्रपति अहमद अदीब और विदेश मंत्री दुनया मैमून से मुलाकात की। बातचीत व्यापार, आर्थिक सहयोग और राष्ट्रीय सहमति के मुद्दों पर हुई।
यह यात्रा उस मौके पर हुई जब मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने कहा था कि वह यह देखेंगे कि जेल में 13 साल कैद की सजा काट रहे पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को कानून के दायरे में माफी दी जा सकती है।
भारत ने नशीद को दी गई सजा पर चिंता जताई थी।
dharmpath.com dharmpath