बीएसएफ काफिले पर हमला, मारा गया आतंकवादी

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक काफिले पर हमला किया। इस हमले में बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने आज (बुधवार) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नरसू नाला पर बीएसएफ के एक काफिले पर गोलियां बरसाईं। हमले में बीएसएफ के छह जवान घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी और पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटनास्थल यहां से 65 किलोमीटर दूर उधमपुर में है।

अधिकारी ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। हर दिन उच्च-तकनीक वाले उपकरण और खोजी कुत्तों की मदद से यह पता लगाया जाता है कि आतंकवादियों ने कहीं कोई विस्फोटक सामग्री न लगाई हो।

अधिकारी ने कहा, “आज के हमले के मद्देनजर हमने राजमार्ग से सटे क्षेत्रों में जांच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की है।”

कश्मीर घाटी को सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति और सुरक्षाबलों की तैनाती संबंधी काम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493