उत्तर प्रदेश में तेज धूप

लखनऊ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के कई जिलों में बुधवार सुबह तेज धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न होने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप की तल्खी और बढ़ेगी। दिन के तापमान में मामूली उछाल की उम्मीद है। पूर्वाचल के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, कानपुर में 25.3 डिग्री, गोरखपुर में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 22.2 डिग्री, झांसी में 26 डिग्री और इलाहाबाद में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493