नीतीश की ‘डीएनए राजनीति’ पर बरसी भाजपा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘डीएनए राजनीति’ पर आड़े हाथ लिया है।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘डीएनए राजनीति’ पर आड़े हाथ लिया है।

नीतीश ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है, “प्रधानमंत्री महोदय कृपया मेरे डीएनए के बारे में की गई अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार कीजिए और इसे वापस ले लीजिए।”

नीतीश ने लिखा है कि मोदी का डीएनए वाला बयान बिहार के लोगों की एक बड़ी संख्या को अपमानजनक लगा है।

भाजपा ने इस पर नीतीश को आड़े हाथ लिया है। पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा था, लोकतंत्र के संदर्भ में कहा था। नीतीश कुमार को अपने निजी अहंकार को बिहार की अस्मिता से नहीं जोड़ना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान ने इसे एक राजनैतिक नाटक करार दिया।

पासवान ने कहा, “लोगों को डिनर पर बुलाना और ऐन टाइम पर डिनर कैंसिल कर देना बिहार के डीएनए का प्रतिबिंब नहीं है। बिहार के लोग नीतीश को चुनाव में सबक सिखाएंगे। “

पासवान 2010 के उस डिनर की बात कर रहे थे जिसमें नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं को आना था लेकिन नीतीश ने इसे आखिरी मौके पर रद्द कर दिया था।

एक अन्य केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आईएएनएस से कहा कि मोदी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा,”लोगों को धोखा देना नीतीश की आदत है। उन्होंने जार्ज फर्नाडिस को धोखा दिया, जीतनराम मांझी को दिया और कई अन्य लोगों को भी धोखा दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493