पाकिस्तान सीमा पर मई से 33 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर मई महीने से संघर्ष विराम उल्लंघन की 33 घटनाएं हो चुकी हैं।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान सीमा पर मई महीने से संघर्ष विराम उल्लंघन की 33 घटनाएं हो चुकी हैं।

यह जानकारी राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री हरिभाई प्रथीभाई चौधरी ने एक लिखित जवाब में दी। उन्होंने बताया कि गोलाबारी की इन घटनाओं में तीन जवान शहीद हो गए। एक नागरिक की भी मौत हो गई। तीन सुरक्षाकर्मी और 12 आम नागरिक घायल भी हुए।

यह आंकड़ा पहली मई से 27 जुलाई तक का है।

पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने राज्यसभा में बताया था कि इस साल जून तक पाकिस्तान ने सीमा पर 199 बार गोलाबारी कर संघर्ष विराम तोड़ा।

गृह राज्य मंत्री ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और उनकी जरूरतों का ख्याल रखा गया।

गृह राज्य मंत्री ने कहा, “विभिन्न एजेंसियों के बीच नजदीकी तालमेल बढ़ाया गया है। सीमावर्ती गांवों में रात को किसी भी हाल में बिजली नहीं काटी जा रही है। बुलेट प्रूफ बंकर और एंबुलेंस को हमेशा तैयार रखने को कहा गया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493