बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

पटना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाने और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.9 डिग्री और पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493