मोदी ने हिरोशिमा परमाणु हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वितीय विश्वयुद्ध की 70वीं वर्षगांठ पर हिरोशिमा परमाणु बम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “हिरोशिमा परमाणु हमले में जान गंवाने वालों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। परमाणु बम हमला हमें युद्ध की भयावहता और मानवता पर उसके दुष्प्रभाव की याद दिलाता है।”

मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई शांति और प्रगति में है।

उन्होंने कहा, “आइये, शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त विश्व के निर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।”

दुनिया का पहला परमाणु बम हमला द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर किया था, जिसमें 1,40,000 लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493