कश्मीर में लश्कर का जिला कमांडर ढेर

श्रीनगर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में आतंकवदी संगठन लश्कर-ए-तैयबाका एक वांछित ‘जिला कमांडर’ मारा गया।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानदारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अस्तान मोहल्ला को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ पाकर अलगाववादियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही की, जिसमें मोहम्मद अफजल उर्फ तालिब मारा गया।”

अधिकारी ने बताया कि मारा गया आतंकवादी पिछले साल से पुलवामा जिले में काफी सक्रिय था और वह सुरक्षा बलों की वांछित अपराधियों की सूची में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493