मप्र : कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग सहित कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही। बदली छाने से उमस बढ़ गई। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग सहित अन्य स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग सहित छिंदवाडा, शाजापुर एवं आगर आदि जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अन्य जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर में 21.5 डिग्री, ग्वालियर में 28.1 डिग्री और जबलपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, इंदौर में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.3 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493