स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की आलोचना की

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आवास के बाहर शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस की अलोचना की।

स्मृति ने शुक्रवार को कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शर्ट उतार कर लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोकसभा अध्यक्ष संसद की गरिमा हैं। कांग्रेस क्या इसी तरह महिलाओं का सम्मान करती है? क्या यही वह कांग्रेस पार्टी है, जिसका प्रचार राहुल गांधी करते हैं?”

उन्होंने सवाल किया, “यह उनकी यही संस्कृति है? वह क्या संदेश देना चाहते हैं?”

युवक कांग्रेस के सदस्यों ने गुरुवार को कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन पर सुमित्रा महाजन के खिलाफ शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया था।

स्मृति ने नागा शांति समझौते पर सवाल उठाने के लिए और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक का विरोध करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493