लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24.3 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath