ग्रेजमान ने एटलेटिको के साथ करार का नवीकरण किया

पेरिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फारवर्ड एंटोनी ग्रेजमान ने स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के साथ अपने करार का नवीकरण किया है। अब वह क्लब के साथ जून 2019 तक बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक फारवर्ड खिलाड़ी का क्लब के साथ मौजूदा करार जून 2018 में समाप्त हो रहा था लेकिन इसमें एक साल का इजाफा किया गया है।

फ्रेंच समाचार पत्र एल इक्वीपी ने शुक्रवार को ग्रेजमान के एजेंट के हवाले से इस खबर की पुष्टि की। एटलेटिको ने हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

24 साल के ग्रेजमान ने एटलेटिको के लिए पहले सत्र में ला लीगा मैचों में 22 और चैम्पियंस लीग में नौ गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493