बिहार में मौसम साफ, उमस बढ़ी

पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप तेज होने और हवा न चलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बदली छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, भागलपुर में 28.2 डिग्री और पूर्णिया में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, गया में 36 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493