मिजोरम में हथियार संग म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

आईजोल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सुरक्षा बलों ने मिजोरम में म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।

पुलिस ने यहां रविवार को कहा कि मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार रात एक संयुक्त अभियान के तहत चम्फाई जिले के हनाहलां गांव से चिंगसियानापियांगा (36) को गिरफ्तार किया। वह अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमार से भारत में हथियारों की तस्करी में लिप्त था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पास से दो एम-3 राइफल, तीन भरी हुईं मैगजीन और गोलियों की एक बहुत बड़ी खेप बरामद हुई है।

अधिकारी ने बताया कि चिंगसियानापियांगा म्यांमार के दरखाय गांव का रहने वाला है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हथियारों की तस्करी म्यांमार से की गई थी।

अधिकारी ने कहा, “जब्त हथियार और गोला-बारूद बांग्लादेश में सक्रिय चकमा विद्रोहियों के होने की आशंका है।”

चकमा विद्रोही बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स की स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493