कट्टरपंथी हुर्रियत नेता से फिर पींगे लड़ा रहा है पाकिस्तान

नई दिल्ली/श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने इस हफ्ते के शुरू में एक खास मेहमान की आवभगत की। यह मेहमान कट्टरपंथी अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह थे।

नई दिल्ली/श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने इस हफ्ते के शुरू में एक खास मेहमान की आवभगत की। यह मेहमान कट्टरपंथी अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह थे।

इस मुलाकात को पाकिस्तान की गिलानी से फिर से मेलजोल बढ़ाने और उन्हें मनाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है। गिलानी ने बीते महीने पाकिस्तानी उच्चायुक्त के ईद मिलन समारोह का बहिष्कार किया था।

हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता गिलानी इस बात से नाराज थे कि रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कश्मीर मुद्दे का जिक्र नहीं था।

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रेस काउंसलर मंजूर मेमन ने शाह और बासित की मुलाकात के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

मेमन ने आईएएनएस से कहा, “हम सोमवार को ही कुछ बता सकेंगे। शनिवार होने की वजह से उच्चायोग में काम बंद हैं।”

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गिलानी की दूसरी बेटी के पति और व्यापारी अल्ताफ शाह करीब आधे घंटे तक बासित के साथ रहे।

शाह ने कहा कि उन्होंने बासित के साथ कुछ ‘निजी मुद्दों’ पर बातचीत की। उन्होंने विस्तार से कुछ बताने से मना कर दिया।

इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बासित के ईद मिलन में आने से गिलानी के इनकार को पाकिस्तान के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा था। पाकिस्तान की कोशिश सभी कश्मीरी अलगाववादियों को एक साथ लाने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493