म्यांमार में बाढ़ से 100 मरे

यंगून, 10 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकांश भागों में जुलाई के बाद हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ का मंजर है। बाढ़ में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और लगभग एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी सोमवार को एक मीडिया रपट में सामने आई है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि ज्यादातर मौतें पश्चिमी राज्य रखिने में हुई हैं।

इससे पहले सरकार ने अययरवादी क्षेत्र के निचले इलाके के निवासियों से स्थान खाली करने का आग्रह किया था, जहां इरावदी नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है।

कृषि मंत्रालय ने कहा है कि लगभग 480,000 हेक्टेयर (1,186,100 एकड़) कृषि भूमि डूब गई है। इसमें से लगभग 180,000 हेक्टेयर (444,790 एकड़) नष्ट हो गए हैं।

म्यांमार में लगभग प्रत्येक वर्ष जून और अक्टूबर के बीच होने वाली भारी बारिश के कारण बाढ़ आती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493