बिहार में मौसम साफ, धूप निकली

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। हालांकि सोमवार को राज्य में हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहेगा।”

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 36.5 डिग्री और पूर्णिया का 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 18.80 मिलीमीटर तथा गया में 8.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493