हरियाणा : खट्टर अमेरिका, कनाडा में प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे

चंडीगढ़, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नौ दिवसीय अमेरिका और कनाडा दौरे पर हरियाणा के विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रमुखों की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। दौरा 16 अगस्त को शुरू हो रहा है, जो 24 अगस्त को समाप्त होगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां मंगलवार को कहा कि हरियाणा के उद्योग और वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), वैंकूवर और टोरंटो (कनाडा) भी जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, “यह अमेरिका एवं कनाडा के अग्रणी उद्योगपतियों और गैर प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के साथ विचार-विमर्श करेगा। उद्देश्य हरियाणा के लिए निवेशकों को आकर्षित करना होगा।”

प्रवक्ता ने कहा, “इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल यूएस इंडियन बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) और कनाडा इंडिया बिजनेस काउंसिल (सीआईबीसी) के साथ भी बैठकें करेगा।”

हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। दौरा 24 अगस्त को खत्म होगा।

यह खट्टर की पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने अक्टूबर 2014 को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493