राज्यसभा की कार्यवाही थोड़े समय चलने के बाद स्थगित

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को थोड़े समय चलने के बाद अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को थोड़े समय चलने के बाद अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन में संक्षिप्त समय के लिए कामकाज हुआ और इस दौरान शून्यकाल के कुछ नोटिस पर चर्चा हुई। लेकिन यह व्यवस्था लंबे समय तक बरकरार नहीं रह पाई और व्यवधानों के कारण प्रश्नकाल स्थगित करना पड़ा।

सदन की बैठक 11 बजे जैसे ही शुरू हुई, दस्तावेज सदन पटल पर रखे गए और बीजू जनता दल के सदस्य अनुभव मोहंती ने कहा कि वह व्यवस्था का एक प्रश्न खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार के व्यवधानों के कारण सदन के सदस्य के रूप में उनके अधिकारों का हनन हो रहा है।

मोहंती ने कहा, “कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाने हैं। मैं व्यवधानों के कारण अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पा रहा हूं।”

उपसभापति पी.जे. कुरियन ने उसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता संजीव कुमार को देवघर में एक मंदिर में हुई भगदड़ का मुद्दा उठाने की अनुमति दी।

सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “घटना दुर्भाग्यपूर्ण है..गृह सचिव के अधीन एक समिति गठित की गई है। गृहमंत्री ने गृह सचिव से कहा है कि यदि बलों की जरूरत हो तो मुहैया कराया जाए।”

समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की कि संसद की कैटीन में सस्ते भोजन के कारण सांसदों को एक खराब नजरिए से देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “सदस्यों की छवि खराब करने के लिए सुनियोजित कोशिशें की जा रही हैं। यह बताया जा रहा है जैसे हम यहां सिर्फ सस्ता भोजन करने आते हैं।”

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने अग्रवाल का समर्थन किया और कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है।

कुरियन ने उसके बाद कुछ सदस्यों को बोलने की अनुमति दी और लगभग 11.40 बजे यह कहते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी कि शून्य काल के लिए अब और नोटिस नहीं हैं।

सदन की बैठक दोपहर में दोबारा शुरू हुई। सभापति एम. हामिद अंसारी ने सदन में आंशिक व्यवस्था बहाल होने के लिए सदस्यों को बधाई दी, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सकी।

अंसारी ने कहा, “मैं सामान्य स्थिति की आंशिक बहाली के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि यह स्थिति प्रश्नकाल में भी बनी रहेगी।”

लेकिन उसके बाद कांग्रेस सदस्य सभापति के आसन के पास जमा हो गए। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

शोरशराबे के बीच अंसारी ने पहले सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए और उसके बाद अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493