कैनबरा, 11 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्जियोस ने अमेरिकी ओपन की तैयारी के लिए आस्ट्रेलिया के साथी टेनिस खिलाड़ी लटन हेविट को अपना गुरू बनाने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जून में विबंलडन से पहले कोच टॉड लार्कहम से अलग होने के बाद 20 साल के टेनिस खिलाड़ी किर्जियोस के पास कोई भी पूर्णकालिक कोच नहीं है। लेकिन उन्होंने हेविट को साल के अंतिम ग्रैंड स्लेम के लिए उनका मार्गदर्शन करने के लिए कहा है।
कार्जियोस की मां निल ने कहा, “वह हेविट की बात इसलिए सुनेगा क्योंकि वह जानता है कि वह किस बारे में बात कर रहा है, वह विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी भी रहे हैं। निक को उन लोगों का सुझाव पसंद नही आता जो इस तरह की स्थिति में कभी रहे ही नहीं लेकिन वह हेविट की जरूर सुनेगा।”
टेनिस विशेषज्ञों ने कार्जियोस की इस फैसले की सराहना की है और उन्होंने इस फैसले को कार्जियोस के जीवन का अभी तक का सबसे “चतुर कदम” करार दिया है।
अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से 13 सितम्बर तक न्यूयार्क में होगा।
dharmpath.com dharmpath