प्रधानमंत्री मोदी की गूगल के नए सीईओ को बधाई (लीड-1)

नई दिल्ली,11 अगस्त (आईएएनएस)। सर्च इंजन गूगल की कमान भारतीय मूल के सुंदर पिचाई के हाथ में आ गई है। उन्हें गूगल का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए सुंदर पिचाई को बधाई दी है।

मोदी ने ट्वीट किया, “बधाई सुंदर पिचाई। गूगल में नई भूमिका के लिए आपको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।”

चेन्नई में जन्मे 43 साल के सुंदर पिचाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से स्नातक हैं। वह भारतीय मूल के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें आईटी कंपनी की कमान सौंपी गई है। इससे पहले फरवरी 2014 में सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया था। सुंदर अभी तक गूगल में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर तैनात थे।

गूगल प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी एक नई मातृ कंपनी ‘अल्फाबेट’ बनाई है। सर्च इंजन गूगल इसमें शामिल सबसे बड़ी कंपनी होगी।

गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज ने अपने एक ब्लॉग में लिखा है, “कंपनी का नया ढांचा हमें गूगल में अपार संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराएगा। “

‘जी इज फॉर गूगल’ शीर्षक से लिखे अपने ब्लॉग में लैरी पेज ने लिखा है, “‘सुंदर पिचाई इस कवायद का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लंबे समय से सुंदर वे बातें कहते रहें हैं जो मैं कह सकता था (कई बार मुझसे भी बेहतर)। मुझे उनके साथ काम करने में बेहद मजा आ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493