मप्र में बारिश से मौसम सुहावना

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से बुधवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

राज्य में बुधवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बारिश जारी है। बारिश के कारण उमस व गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कहीं जोरदार तो कहीं सामान्य बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में 69.4 मिली मीटर और इंदौर में 33 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। हरदा, मैहर, सतना, रीवा, नीमच, छिंदवाड़ा आदि स्थानों पर 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान खरगोन, खंडवा, देवास, बैतूल, हरदा, भिंड, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

भोपाल का न्यूनतम तापमान बुधवार को 24.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.8 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.9 डिग्री और जबलपुर का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493