करीना से तुलना आलिया के लिए तारीफ : शाहिद

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी रोमांटिक फिल्म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि करीना कपूर से तुलना आलिया के लिए एक तारीफ है।

शाहिद ने यह बात मंगलवार को ‘शानदार’ के ट्रेलर लांच पर कही। इस दौरान उनसे इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच समानताएं गिनाने के लिए कहा गया था।

जवाब में उन्होंने कहा, “सबसे पहली बात करीना से तुलना होना आलिया के लिए एक बहुत बड़ी तारीफ है, क्योंकि करीना एक स्थापित अभिनेत्री हैं और कई यादगार भूमिकाएं चुकी हैं। मुझे दोनों में कोई समानता नहीं दिखती, क्योंकि मुझे लगता है कि आलिया और करीना दोनों ही अपने जैसी इकलौती अदाकारा हैं।”

‘शानदार’ के तीन मिनट से कुछ लंबे ट्रेलर में जगिंदर जोगिंदर (शाहिद) और आलिया (आलिया) का परिचय करवाया गया। इसमें हास्य दृश्यों और हरकतों के जरिए उनका ऑनस्क्रीन रोमांस दिखाया गया।

फिल्म में संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी डांडेकर और अंजाना सुखानी भी हैं। यह 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493