कश्मीर में सैन्य वाहन पर हमला, जवान घायल

श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार को आतंकवादियों ने एक सैन्य वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

आतंकवादियों ने श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण थरुणा शोपियां के करीब राष्ट्रीय रायफल्स के वाहन को निशाना बनाया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घायल जवान पुबू राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बंदूकधारी आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तुरंत अभियान शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493