लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई, जिसके साथ ही 23 दिन का मानसून सत्र समाप्त हो गया।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू हुआ था, जिसमें इस बार विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस के हंगामे के कारण कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो सका।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की कथित तौर पर मदद को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर भी हंगामा किया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की तो सदन में कांग्रेस के सदस्य मौजूद नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493