उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मौके पर शुक्रवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश को सामाजिक समानता प्राप्त करने की दिशा में काम करना चाहिए।

अंसारी ने एक बयान में कहा, “मैं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा, “इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रत्येक नागरिक को समाजिक समानता और गरिमा प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “इस शुभ अवसर पर हमें हमारे देश की उपलब्धियों पर गर्व है और हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सलाम करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493