मोदी बिहार में फोर लेन सड़क की आधारशिला रखेंगे

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 18 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक जनसभा को संबोधित करने जब बिहार पहुंचेंगे तो वह यहां पटना तथा बक्सर को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क की आधारशिला भी रखेंगे।

सहरसा में भाजपा की एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री भोजपुर जिले के आरा शहर का दौरा करेंगे, जो राज्य की राजधानी पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

भोजपुर के जिलाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री मोदी के फोर लेन स्थल के दौरे से वाकिफ कराया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी पहले ही मुजफ्फरपुर तथा गया में चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493