मप्र : महिला को चढ़ा दिया दूसरे मरीज का खून!

हरदा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सरकारी अस्पताल में एक बीमार महिला को दूसरे मरीज के लिए रखा गया खून चढ़ाने का मामला सामने आया है। इसी तरह बीते दिनों रायसेन में इंसान को जानवर की बोतल चढ़ा दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, बुखार से पीड़ित महिला सरोज धुर्वे जिला चिकित्सालय में बुधवार को भर्ती कराई गई थी। गुरुवार को उसे खून चढ़ाया गया। खून के चढ़ते ही उसे चक्कर आने लगे और शरीर पर कुछ चकते (दाग) उभरने लगे तो परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से संपर्क किया। उसके बाद बोतल को निकाल लिया गया। परिजनों का आरोप है कि किसी और मरीज को चढ़ाने के लिए रखा गया खून सरोज को चढ़ा दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एस. उदैनिया ने संवाददाताओं से कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे और उसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।

इससे पहले रायसेन जिले के अस्पताल में एक मरीज को जानवरों की बोतल चढ़ा दी गई थी। उसके परिजनों की जागरूकता के चलते मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493