जकार्ता, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इसके साथ सायना ने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने क्वार्टर फाइनल में चीन की यिहान वांग को 21-15 19-21 21-19 से हराया। यह मैच एक घंटे 12 मिनट चला।
इन दोनों के बीच यह 12वीं भिड़ंत थी। नौ बार वांग विजयी रहीं हैं जबकि तीन मौकों पर सायना की जीत हुई है।
अगले दौर में सायना का सामना इंडोनेशिया की लिंडावेनी फिंतेरी से होगा, जिन्होंने शुक्रवार को चीनी ताइपे की ताए जू यिंग को 14-21, 22-20, 21-12 से हराया।
dharmpath.com dharmpath