उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिख रहा है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 23.3 डिग्री, झांसी का 22.3 डिग्री और आगरा का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493