बंगाल : नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस विरोध पोस्टर लगाए

कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्वतंत्रता दिवस का विरोध कर रहे दर्जनों नक्सली पोस्टर देखे गए।

पुलिस ने बताया कि पुरुलिया के बलरामपुर और बाघमुंदी इलाकों में शनिवार को काले झंडों के साथ पोस्टर लगे देखे गए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने इन पोस्टरों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हटाने की मांग की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमने पोस्टर जब्त कर लिए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं।”

इससे पहले जुलाई में पांच नक्सलियों को ऐसे ही पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493