पंजाब, हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

चंडीगढ़, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के सभी शहरों और कस्बों में शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर जश्न मनाया और अमृतसर, फिरोजपुर, पंजाब के सीमावर्ती जिलों में अटारी और हुसैनवाला जांच चौकियों के पास समारोह आयोजित किए गए।

बीएसएफ ने पाकिस्तान के साथ लगी पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न चौकियों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी पर बीएसएफ और पाकिस्तानी समकक्षों के बीच मिठाइयों का अदान-प्रदान नहीं हुआ।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद ने चंडीगढ़ से लगे मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक कुरुक्षेत्र में राष्ट्रध्वज फहराया।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने चंडीगढ़ से लगे पंचकूला शहर में तिरंगा फहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493