सोनिया गांधी, अमित शाह ने तिरंगा फहराया

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी कार्यालयों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

सोनिया गांधी ने यहां अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उपस्थित थे।

राहुल ने कहा, “यह दिन दर्शाता है कि स्वतंत्रता का हम सभी के लिए क्या अर्थ है।”

उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां हमारे लोगों को सपने सच करने का मौका मिले। जय हिंद।”

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां अशोका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया।

अरुण जेटली, राजनाथ सिंह तथा प्रकाश जावड़ेकर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493