मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वीर दास के ट्विटर पर 10 लाख से भी अधिक प्रशंसक हो गए हैं।
इस बात से खुश वीर ने सोमवार को ट्वीट किया, “हैलो 10 लाख दोस्तों आप सभी को धन्यवाद! अब हम प्यार के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे अब धन की जरूरत है।”
वीर ने पिछले महीने ही अपने विशेष शो ‘अनबिलीवेबिल्श’ के साथ भारत के विभिन्न शहरों का दौरा पूरा किया है।
वीर के लिए कॉमेडी के नए शो, कुछ फिल्मों और संगीत उत्सवों के साथ साल के बाकी 6 महीने काफी दिलचस्प होंगे।
dharmpath.com dharmpath