ओडिशा विधानसभा ने दी कलाम को श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा ने मंगलवार मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक सहित अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सदन में श्रद्धांजलि प्रस्ताव पेश किया। जिसके बाद सदन में एक मिनट का मौन रखा गया।

विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने कहा, “कलाम देश का गौरव और प्रतिष्ठा थे, एक समर्पित वैज्ञानिक और एक योग्य प्रशासक थे। राष्ट्र के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।”

सदन में पूर्व मंत्रियों -श्रीबल्लभ पाणिग्रही, आनंद आचार्य, कल्पतरु दास, कार्तिक मोहपात्रा और पूर्व विधायक परशुराम पाणिग्रही, सरत पैकरे और प्रेमलता मोहपात्रा- के निधन पर भी शोक जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व मुख्यमंत्री और सदन के पूर्व सदस्य का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा और भाजपा विधायक बसंत पांडा ने भी कलाम और अन्य नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493