अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तानी उच्चायोग से वार्ता का निमंत्रण

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादियों नेताओं ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 23 अगस्त को होने वाली वार्ता से पहले भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीत के बीच 23 अगस्त को नई दिल्ली में वार्ता होने वाली है।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त बासित ने इस वार्ता से पहले जिन कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया, उनमें सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक की अगुवाई वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के नेता और यासीन मलिक एवं नईम खान जैसे अन्य अलगाववादी नेता भी शामिल हैं।

गिलानी के हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता अयाज अकबर ने बुधवार को फोन पर आईएएनएस को बताया, “हमें मंगलवार शाम फोन पर आमंत्रित किया गया। पाकिस्तानी उच्चायुक्त चाहते हैं कि भारत से सरताज अजीत की वार्ता से पहले हम (गिलानी और उनकी पार्टी के नेता) उनसे मिलें।”

वहीं, मीरवाइज उमर फारूक के प्रवक्ता शाहिद-उल-इस्लाम ने भी पाकिस्तान के उच्चायुक्त की ओर से आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हमें भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता के दिन सरताज अजीज से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन हमने इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच सितंबर 2014 में विदेश सचिव स्तर की वार्ता से पूर्व भी पाकिस्तानी उच्चायोग ने अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया था, जिसके बाद भारत ने वार्ता रद्द कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493