काम को लेकर उत्साहित रहती हैं कैटरीना : सैफ

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि कैटरीना में कुछ नहीं बदला है। विशेष रूप से वह अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध और उत्साहित रहती हैं।

सैफ ने कैट के साथ 2008 में फिल्म ‘रेस’ में काम किया था। वहीं अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ में कैटरीना के साथ काम किया है।

‘फैंटम’ में कैटरीना के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर सैफ ने कहा, “बहुत अच्छा था। हमने ‘रेस’ (2008) के बाद साथ काम किया है। वह अभी भी वैसी ही हैं, अपने काम को लेकर उत्साहित और प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में वह कुछ साहसी स्टंट कर रही हैं और उन्होंने सचमुच उसके लिए काफी मेहनत की है। मैं खुश हूं कि उन्होंने ‘फैंटम’ चुनी।”

कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘फैंटम’ में 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को दर्शाया गया है। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493