जम्मू में हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

जम्मू, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू में हत्या का एक आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। उसे बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वहीं से फरार हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हत्या के आरोपी सन्नी चौधरी उर्फ सन्नी बाबा को तबीयत खराब होने की वजह से 11 जुलाई, 2015 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह जम्मू के कोट भलवाल जेल में था, जहां उसे 22 जनवरी, 2015 को रखा गया था।”

अधिकारी ने बताया, “आरोपी जम्मू के जीएमसी अस्पताल से आज (शनिवार) भाग निकला, जबकि जिला पुलिस के पांच जवानों को उसकी निगरानी के लिए अस्पताल में तैनात किया गया था।”

हत्या के इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी हत्या में प्रयुक्त हथियार के हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493