तिआनजिन विस्फोट की जांच 5 टीमों को सौंपी गई

राज्य परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए पांच टीमों को तैनात किया गया है। उन्हें विस्फोट के कारणों का पता लगाने, जवाबदेही तय करने और संस्थागत खामियों को उजागर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन टीमों को घटनास्थल के सर्वेक्षण, सबूत जुटाने, विस्फोट स्थल से एकत्रित नमूनों की जांच, गवाहों से पूछताछ करने और इस तरह की घटनाओं से संबंधित कानूनों और नियमनों की समीक्षा का जिम्मा भी दिया गया है।

राज्य परिषद के पास सभी सबूत जमा करा दिए जाने के बाद इसके परिणाम जारी किए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने घटना की समुचित तरीके से निर्धारित समय के भीतर सही जांच सुनिश्चित कराने को अपन शीर्ष प्राथमिकता बताया।

चीन के तिआनजिन के एक गोदाम में पिछले सप्ताह बुधवार को दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में हजारों की संख्या में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिनमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था।

इस घटना में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग अब भी लापता हैं। 646 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493