उप्र : ट्रक पर भारी पेड़ गिरा, चालक की मौत

लखनऊ की ओर से आ रहा एक ट्रक थाना क्षेत्र सुरसा में पचकोहरा पुलिस चौकी के सामने रुका। तभी सड़क किनारे खड़ा एक भरी भरकम शीशम का पेड़ ट्रक पर गिर गया। इस हादसे में ट्रक पेड़ के नीचे फंस गया। हादसे के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक व और उसके साथी को बाहर निकलवाया। चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसका साथी घायल था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

चालक के पास से निकले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान राजा सिंह यादव (45) पुत्र शिवरतन सिंह यादव कानपुर के बर्रा-2 निवासी के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493