लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।

यादव ने बताया कि 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस में 23 अगस्त को गोरखपुर से और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 अगस्त को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में 23 अगस्त को लखनऊ से और 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस में 28 अगस्त को पुणे से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493