पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं प्रियंका

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

प्रियंका की कलाई पर एक टैटू है, जिसमें लिखा है ‘डैडीज लिटिल गर्ल’। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “पापा जन्मदिन मुबारक हो, मैं आधी रात को आपके बिस्तर पर कूदकर आपको जगाकर केक के साथ डराना चाहती हूं।”

‘दिल धड़कने दो’ की अभिनेत्री ने छायाचित्र साझा करने वाली साइट पर एक लिंक भी साझा किया है। वहां उन्होंने अपने पिता के साथ बीते कुछ प्यारे पल के चित्र साझा किए हैं।

प्रियंका के पिता का निधन 2013 में कैंसर के कारण हुआ था। वह 1997 में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल से सेवानिवृत्त हुए थे।

अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ की सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया।

फिलहाल प्रियंका अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी हैं। इसके साथ वह अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ के लिए भी तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493