भोपाल में प्याज की माला पहनकर कांग्रेस प्रदर्शन

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और मंहगी प्याज के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ता गले में प्याज की माला पहनकर सड़कों पर उतरे और दुकानें लगाकर सस्ती प्याज बेची।

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुराने भोपाल के नादरा बस स्टैंड क्षेत्र में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और प्याज की दुकान भी लगाई, जहां सस्ती दर पर प्याज बेची गई। इस दुकान पर मोदी-शिवराज के खिलाफ पोस्टर-बैनर भी लगाए गए थे।

इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता गले में प्याज की मालाएं पहने हुए थे। न्यू मार्केट की सड़कों पर घूमती कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की टोली ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में मनोज शुक्ला, संगीता शर्मा, योगेंद्र सिंह सहित अनेक नेता शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493