बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया में 25.7 डिग्री एवं पूर्णिया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, गया में 32.2 डिग्री और पूर्णिया में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया में 3.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493