हैदराबाद, 24 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई ट्रक-रेल दुर्घटना मामले में दुर्घटनाग्रस्त बेंगलुरू-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों के परिजनों को सूचनाएं एवं जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबंर जारी किए हैं।
अनंतपुर जिले के पेनुकोंडा मंडल में मदकसिरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार देर रात हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं।
ग्रेनाइट से लदे एक ट्रक के चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक रेलवे क्रासिंग से गुजर रही रेल के कोच से पूरी गति से जा टकराया, जिसे यह हादसा हुआ।
अधिकारियों ने दुर्घटना से संबंधित सूचनाएं एवं जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
दुर्घटनास्थल का हेल्पलाइन नंबर 9701374062 है। पेनुकोंडा के राजस्व संभाग अधिकारी (आरडीओ) का नंबर 08555-220228 है। धर्मवरम का हेल्पलाइन नंबर 08559-222555 है। अनंतपुर रेलवे का हेल्पलाइन 08554-236444 है।
dharmpath.com dharmpath