उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह बदली छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 24़.2 डिग्री, झांसी में 24 डिग्री और इलाहाबाद में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493