सलीम-सुलेमान का नया गाना पेशावर जनसंहार को समर्पित

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने अपना नया गाना ‘खालीपन’ पेशावर के एक बड़े स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया है।

उल्लेखनीय है कि पेशावर के एक आर्मी स्कूल पर दिसंबर, 2014 में हुए आतंकवादी हमले में 141 बच्चों सहित 151 लोग मारे गए थे।

सलीम ने कहा, “हमारा गाना 16 दिसंबर, 2014 की उस घटना के बाद लिखा गया, जिसमें पेशावर में एक स्कूल में 132 बच्चे मारे गए थे।”

उन्होंने एक मायूसी के साथ कहा, “हमने जब घटना के बारे में सुना तो मैंने और सुलेमान ने सोचा कि क्या होता, अगर उस दिन हमारे बच्चे घर न लौटते? हम किस चीज से गुजरे होते? यह सोचना तक आसान नहीं था।”

सलीम का मानना है कि आतंकवाद एक ‘बीमारी’ है और ऐसी जघन्य घटनाएं दुनिया में कहीं भी हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, “यह घटना पेशावर में हुई, लेकिन आतंकवाद एक बीमारी है, जो दुनिया में कहीं भी हो सकती है। हम पूर्व में ऐसी घटनाएं झेल चुके हैं। मुंबई ने इसे बहुत देखा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493