पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को सम्राट अशोक के सम्मान में पांच रुपये का डाक टिकट जारी किया।
उन्होंने कहा, “अशोक के सम्मान में जारी यह डाक टिकट डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।”
प्रसाद ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को पटना और दिल्ली में अशोक की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए भी सुझाव देंगे।
मई में अशोक महान के जन्मदिन पर आयोजित भाजपा के एक समारोह में प्रसाद ने डाकटिकट जारी करने की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath