कश्मीर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित (लीड-1)

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, “बड़गाम जिले के सोइबुग इलाके में सुबह करीब 11 बजे एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

प्रवक्ता ने कहा, “पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आया और उसे दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर सेना के एक हेलीकॉप्टर ने बचाया।”

वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान ने श्रीनगर स्थित वायुसेना के हवाईअड्डे से नियमित प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है।

भारतीय वायुसेना में रूस के बने मिग-21, मिग-27 और मिग-29 विमान भी शामिल हैं। लेकिन, लगातार दुर्घटनाओं की वजह से मिग-21 को अब ‘उड़ता हुआ ताबूत’ तक कहा जाने लगा है।

तत्कालीन रक्षा मंत्री ए. के एंटनी ने संसद में बताया था कि अप्रैल 2012 तक वायुसेना को हादसों में 482 मिग खोने पड़े। इन हादसों में 171 पायलट और 39 आम लोग मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493